लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को दिया 315 रनों का लक्ष्य
भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को दिया 315 रनों का लक्ष्य
एजेंसी    22 Dec 2024       Email   

वडोदरा।  स्मृति मंधाना (91), हरलीन देओल (44) और प्रतिका रावल (40) की शानदार बल्लेबाजी के दम भारतीय महिला टीम ने रविवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 315 रनों का लक्ष्य दिया है। आज वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्म़ृति मंधाना और प्रतिका रावल की भारतीय सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 110रनों की साझेदारी की। 24वें ओवर में हेली मैथ्यूज ने प्रतिका रावल (40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 32वें ओवर में जायडा जेम्स ने स्मृति मंधाना को आउट कर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। स्मृति मंधाना अपने शतक के करीब थी। उन्होंने 102 गेंदों में 13 चौके लगाते हुए (91) रनों की पारी खेली। हरलीन देओल ने 50 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (44) रन बनाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 23 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से (34) रन बनाये। ऋचा घोष 13 गेंदों में (26), जेमिमाह रॉड्रिग्स 19 गेंदों में (31) रन बनाकर आउट हुई। आखिरी ओवरों में जायडा जेम्स ने चार विकेट झटकर भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। दीप्ति शर्मा 12 गेंदों में (14) रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर जायडा जेम्स ने आठ ओवरों में 24 रन देकर पांच विकेट झटके। हेली मैथ्यूज को दो विकेट मिले। डिएंड्रा डॉटिन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31