लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सरकार की नीतियों से करोड़ों लोगों की आर्थिक स्थिति हुई कमजोर: प्रियंका
सरकार की नीतियों से करोड़ों लोगों की आर्थिक स्थिति हुई कमजोर: प्रियंका
एजेंसी    02 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए कहा है कि उसकी कुनीतियों के कारण करोड़ों देशवासियों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। श्रीमती वाड्रा ने गुरुवार को कहा, “रिज़र्व बैंक के मुताबिक, भारतीय परिवारों की आमदनी लगातार घट रही है और कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। घटती आमदनी की वजह से लोन चुकाना मुश्किल हो रहा है, इसका नतीजा ये है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीनों में गोल्ड लोन में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन गोल्ड लोन डिफॉल्ट 30 प्रतिशत बढ़ गया। वर्ल्ड इनक्वॉलिटी डेटाबेस के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज में आर्थिक असमानता अंग्रेजी राज से भी ज्यादा बढ़ गई है। देश की आधी से ज्यादा संपत्ति पर एक प्रतिशत अमीरों का कब्जा है। 

उन्होंने कहा, “पिछली आठ तिमाही से निजी खपत लगातार नीचे गिर रही है और घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर है। नोटबंदी के बाद से लगातार नौकरियां घटी हैं और यह ट्रेंड अब तक जारी है। मध्य और निम्न आय वर्ग के लोगों पर अप्रत्यक्ष कर के बोझ ने महंगाई बढ़ाई, जिसकी वजह से आम लोग अपना परिवार नहीं चला पा रहे हैं। श्रीमती वाड्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने 'सालाना दो करोड़ नौकरियां, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी', 'विश्वगुरु' और 'नए साल के संकल्प' जैसे जुमले तो खूब दिए लेकिन असल में उनकी आर्थिक कुनीतियों ने करोड़ों देशवासियों को कमजोर किया है। उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को उद्धृत करते हुए कहा, “मुल्क थोड़े आदमियों के ऊंची कुर्सी पर बैठने से नहीं उठते, मुल्क उठते हैं जब करोड़ों लोग खुशहाल होते हैं और तरक्की करते हैं।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप