लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत बिग डेटा एवं डेटा विज्ञान पर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ समिति में शामिल
भारत बिग डेटा एवं डेटा विज्ञान पर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ समिति में शामिल
एजेंसी    11 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली।  भारत आधिकारिक सांख्यिकी के लिए बिग डेटा और डेटा विज्ञान पर प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ समिति में शामिल हो गया है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आधिकारिक सांख्यिकी के लिए ‘बिग डेटा और डेटा विज्ञान संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ समिति’ (यूएन-सीईबीडी) का गठन सतत् विकास लक्ष्यों पर निगरानी और रिपोर्टिंग सहित बिग डेटा के लाभों और चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया है। भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी परिषद की सदस्यता ग्रहण की है। समिति के हिस्से के रूप में, भारत आधिकारिक सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए बड़े डेटा और डेटा विज्ञान का उपयोग करने में वैश्विक मानकों और प्रक्रियाओं को आकार देने में योगदान देगा। विशेषज्ञ समिति में भारत की सक्रिय भागीदारी, डेटा इनोवेशन लैब की स्थापना और नीति निर्माण के लिए उपग्रह चित्र और मशीन लर्निंग जैसे वैकल्पिक डेटा स्रोतों की खोज सहित अन्य पहलों में महत्वपूर्ण होगी।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप