लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
एजेंसी    13 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा रोड शो किया लेकिन तीन बजे उन्हें चुनाव आयोग पहुंचना था इसलिए नामांकन नहीं कर सकी। इससे पहले उन्होंने आप नेता मनीष सिसोदिया के साथ गिरि नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु गोविंद साहिब में मत्था टेका और कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपने अभियान के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने नामांकन से पहले लंबा रोड शो निकाला जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “आज अपना नामांकन दाखिल करने से पहले मैं कालकाजी मंदिर में मां काली का आशीर्वाद लेने आयी हूं। मेरा मानना है कि मां कालका का आशीर्वाद हमेशा मुझ पर, आम आदमी पार्टी पर और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों पर बना रहेगा। गौरतलब है कि कालकाजी विधानसभा से भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा को मैदान में उतार है। दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा