लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देश का खजाना चंद अरबपतियों पर लुटाया जा रहा: केजरीवाल
देश का खजाना चंद अरबपतियों पर लुटाया जा रहा: केजरीवाल
एजेंसी    28 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली ... आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर देश का खजाना चंद अरबपति दोस्तों पर लुटाने का आरोप लगाया है।

श्री केजरीवाल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अहम मुद्दे पर आज एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जो केंद्र सरकार है, वह देश के चंद अरबपति दोस्तों पर सारा खजाना लुटा रही है। उन्होंने कहा कि पहले अपने अरबपति दोस्तों को कर्ज देते हैं, फिर माफ कर देते हैं। अभी तक करीब 500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को कर्ज माफ करना है तो मध्यम वर्ग और किसान का माफ करे। मध्यम वर्ग साल में 12 लाख रुपये कमाता है और उसकी आधी कमाई अलग अलग प्रकार के टैक्स भरने में चला जाता है और बदले में उसे कुछ नहीं मिलता है।

उन्होंने किसी भी अरबपति के कर्ज को माफ ना करने की माँग की है। उन्होंने कहा, “मैंने हिसाब लगाया है, अगर अमीरों का लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी। जीएसटी आधी हो सकती है और खाने के समान पर लगने वाली जीएसटी को भी माफ किया जा सकता है।”






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने