लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दो बाइक की आमने-सामने से हुई टक्कर, तीन लोग घायल
दो बाइक की आमने-सामने से हुई टक्कर, तीन लोग घायल
Daily News Network    06 May 2025       Email   

मिर्जापुर। जिले में दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पटेहरा-संतनगर थाना क्षेत्र के घोरी पनियारा गांव के पास सिरसी दीपनगर संपर्क मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना निवासी आजाद (36) अपनी बाइक से सिरसी की तरफ जा रहा था। उधर सामने से संतनगर थाना क्षेत्र के घोघीया गांव निवासी अमरेश कुमार (20) अपने साथी अशोक चैहान (26) के साथ किसी काम से दीपनगर आ रहा था। 
पनियरा गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को इलाज हेतु पटेहरा पीएससी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर वाजिद जमीन ने तीनों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।






Comments

अन्य खबरें

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो