लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चुनार पक्का पुल पर तीन वर्षीय पुत्री को छोड़ विवाहिता ने लगाई गंगा छलांग
चुनार पक्का पुल पर तीन वर्षीय पुत्री को छोड़ विवाहिता ने लगाई गंगा छलांग
Daily News Network    23 Jun 2025       Email   

चुनार मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से रविवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे चुनार के सराय टेकौर की रहने वाली 28 वर्षीय आरती पत्नी चंद्रशेखर साहनी ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री अंजली को पक्का पुल पर छोड़कर गंगा में छलांग लगा ली। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर  चौकी प्रभारी कस्बा उदयनारायण कुशवाहा व अदलपुरा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों को बुला कर  गंगा में कूदी महिला की तलाश शुरू कराई गई। महिला के पति सराय टेकौर निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि उसका और आरती का प्रेम विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके तीन बच्चे क्रमशः 10 वर्षीय आंचल,7 वर्षीय प्रिंस तथा 3 वर्षीय अंजली हैं। रविवार को वह सुबह रोजाना की तरह घर से  काम पर निकला था और आरती ने उसे भोजन बना कर टिफिन दिया था। इसके बाद शाम करीब पौने चार बजे उसे किसी ने घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर आरती के मायके वाले भी बालूघाट पहुंच गए और रोना पीटना मच गया। उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मुहल्ले वालों ने बताया कि दोपहर में अचानक आरती अपनी पुत्री अंजली को साथ लेकर घर से पैदल ही निकल गई। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। घटना के समय मृतिका का पति चंद्रशेखर साहनी चुनार से ऑटो में सवारी लेकर वाराणसी के डीएलडब्ल्यू गया था, सूचना पाकर बालू घाट पहुंच कर बदहवास हो गया। वही पुलिस द्वारा पूछ ताछ करने बताया की पत्नी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। पता नहीं क्या हुआ की आरती ने ऐसा कदम उठाई। वही स्थानीय गोताखोर शिवकुमार टक्कल,धर्मेंद्र साहनी, गणेश माझी, गुड्डू साहनी, दीपक साहनी, सुनील साहनी,दीपक ने दो घंटे कि कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।विवाहिता का शव मिलते ही बदहवास पति और परिजन शव से लिपट कर रोते बिलखते रहे। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि महिला ने पक्का पूल से गंगा में कूद गई है। शव बरामद कर विधिक कार्यवाई किया जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।