लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
एजेंसी    27 May 2026       Email   

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। 
गांधी ने एक्स पर लिखा कि सीबीएसई परीक्षा परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी हुई है, जिससे देशभर के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं। और श्री मोदी? हमेशा की तरह - कोई जवाब नहीं, कोई जवाबदेही नहीं, कोई शर्म नहीं। इसे जानबूझकर की गई साजिश बताते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि सीबीएसई का ठेका पाने वाली कंपनी ने 2019 में तेलंगाना में ग्लेबरेना नाम से इसी तरह की हेराफेरी की थी। कहा, जिस कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसने 2019 में तेलंगाना में ग्लोबरेना नाम से इसी तरह का कारनामा किया था। कहा, नाम बदल गया, लेकिन इरादा वही रहा। इतिहास सबको पता था, फिर भी ठेका दे दिया गया। 18 लाख बच्चों का भविष्य ऐसी कंपनी के हाथों में सौंप दिया गया और किसी ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की और कथित घोटाले के पीछे के असली दोषियों का पता लगाने के लिए तत्काल एक विशेष जांच दल गठित करने का आह्वान किया। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर