लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

क्रिकेट के मैदान में उतरे भाईजान! सलमान खान बने ISPL दिल्ली टीम के मालिक
क्रिकेट के मैदान में उतरे भाईजान! सलमान खान बने ISPL दिल्ली टीम के मालिक
Daily News Network    25 Jun 2025       Email   


नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान ने अब क्रिकेट की दुनिया में भी कदम रख दिया है। देश की पहली और सबसे बड़ी टेनिस-बॉल टी10 लीग इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के तीसरे सीजन से पहले सलमान खान को नई दिल्ली फ्रेंचाइजी का मालिक बना दिया गया है।

आईएसपीएल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। लीग के दूसरे सीजन ने टीवी पर 2.8 करोड़ से ज्यादा दर्शकों** तक अपनी पहुंच बनाई और इसके पहले सीजन की तुलना में 47% ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई। क्रिकेट के साथ म्यूजिक और एंटरटेनमेंट को मिलाकर यह टूर्नामेंट देश के सबसे बड़े स्पोर्ट्स फेस्टिवल्स में से एक बन चुका है।

सलमान खान की इस लीग में एंट्री से नई दिल्ली की टीम को तो मजबूती मिलेगी ही, साथ ही पूरे टूर्नामेंट में भी एक नया जोश भर जाएगा। अब वह उन सेलेब्रिटी टीम मालिकों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनमें पहले से ही कई बड़े नाम हैं — अमिताभ बच्चन (माझी मुंबई), अक्षय कुमार (श्रीनगर के वीर), ऋतिक रोशन (बैंगलोर स्ट्राइकर्स), राम चरण (फाल्कन राइजर्स हैदराबाद), सैफ अली खान और करीना कपूर (टाइगर्स ऑफ कोलकाता), और सूर्या (चेन्नई सिंहम्स)।

आईएसपीएल की संचालन समिति में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री आशीष शेलार, मिनल अमोल काले, और लीग कमिश्नर सूरज सामत जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं। इस लीग का मकसद देश के कोने-कोने की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

ISPL Season 3 इस बार और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है – क्रिकेट, स्टार पावर और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन