लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चोट के बावजूद पंत ने जड़ा अर्धशतक, भारत 358 रन पर सिमटा
चोट के बावजूद पंत ने जड़ा अर्धशतक, भारत 358 रन पर सिमटा
एजेंसी    24 Jul 2025       Email   

मैनचेस्टर... ऋषभ पंत ने चोटिल होने के बावजूद मैदान पर उतरते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन भारत की पहली पारी इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को दूसरे सत्र में 358 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 72 रन देकर पांच विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 73 रन पर तीन विकेट लिए।

भारत ने दूसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत के साहस की बदौलत 350 से अधिक का स्कोर खड़ा कर लिया। भारत का इस सीरीज़ में ये छठा 350+ स्कोर है और एक सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से ये सर्वाधिक है। इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज उनके कप्तान बेन स्टोक्स रहे जिन्होंने पंजा निकाला।

भारत ने कल के चार विकेट पर 264 रन से आगे खेलना शुरू किया। रवींद्र जडेजा अपने खाते में एक रन जोड़कर 20 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने शार्दुल ठाकुर (41), ऋषभ पंत (नाबाद 39) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 20) रनों संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर लंच तक छह विकेट पर 321 रन बना लिये थे।

आज सुबह के सत्र में भारत ने भी कल के स्कोर में मात्र दो रन जोड़े थे कि इंग्लैंड ने नई गेंद जोफ्रा आर्चर को थमाई और उन्होंने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बना लिया। रवींद्र जडेजा ने 40 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाये।

भारत का दिन का दूसरा विकेट शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा। उन्हें बेन स्टोक्स ने गली में खड़े बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया। शार्दुल ठाकुर ने 88 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद चोटिल ऋषभ पंत एक बार फिर से मैदान में थे ।

पंत ने लंच के बाद अपना अर्धशतक पूरा किया। वाशिंगटन सुन्दर 90 गेंदों में 27 रन बनाकर स्टोक्स का शिकार बने। पदार्पण मैच खेल रहे अंशुल कम्बोज को स्टोक्स ने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया।

आर्चर ने पंत और बुमराह के विकेट लेकर भारत की पारी 358 रन पर समेट दी। पंत ने 75 गेंदों पर 54 रन की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन