लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चुनाव आयोग चार-पांच अक्टूबर को करेगा बिहार का दौरा
चुनाव आयोग चार-पांच अक्टूबर को करेगा बिहार का दौरा
एजेंसी    27 Sep 2025       Email   

नयी दिल्ली,.... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए चार और पांच अक्टूबर को बिहार का दौरा करेगी।
श्री कुमार के साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी और आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी पटना जायेंगे।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों (सामान्य, पुलिस एवं व्यय) की एक संक्षिप्त बैठक भी 3 अक्टूबर को नयी दिल्ली के द्वारका में आयोग के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) द्वारका में आयोजित की जाएगी।
बिहार में 243 सदस्यीय विधान सभा के चुनाव इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में कराये जाने हैं। वर्तमान विधान सभा का गठन 16 नवंबर 2020 को हुआ था।
बिहार में इस समय मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एनआईआर) के तहत नयी सूची तैयार करने का काम चल रहा है। इस नयी सूची के आधार पर यह चुनाव कराया जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम
पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के मुद्दे पर बात हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर बताया,  ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी

माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर
माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत ‘माओवाद’ पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक 1106 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 7311 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी