लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पांच अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
पांच अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
एजेंसी    29 Sep 2025       Email   

लखनऊ ... लखनऊ जिले में पांच अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी संचालित होगा। इस संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संचारी रोगों के हॉट स्पॉट क्षेत्रों की जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के सहयोग से जोनवार हॉट स्पॉट मैपिंग की गई है, जिनमें नगर निगम के जोन 4, 5 और 6 वर्तमान में संवेदनशील हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जोनवार स्थित मेडिकल फैसिलिटी में संचारी रोगों के लिए अलग से बेड आरक्षित किए जाएं।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी जोनों की चिकित्सा इकाइयों में 10-10 बेड आरक्षित किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने सीएचसी में पर्याप्त टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने और प्रतिदिन होने वाले परीक्षणों की क्षमता का आकलन करने के निर्देश दिए। बैठक में फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव की समीक्षा भी की गई। नगर निगम ने बताया कि 110 हैंड मशीनों और 60 बड़ी मशीनों से छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पंचायत और खंड विकास अधिकारियों को रोस्टर बनाकर अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
वहीं दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण, क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया, काला-आजार और कुपोषण के मामलों की पहचान करेंगी। इनका डाटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड होगा और परिवारों को आभा आईडी के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा, कृषि, सिंचाई, पशुपालन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सूचना विभाग सहित कई विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।






Comments

अन्य खबरें

पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम
पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के मुद्दे पर बात हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर बताया,  ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी

माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर
माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत ‘माओवाद’ पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक 1106 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 7311 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी