लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विमान लीज के बकाया के बदले इक्विटी शेयर जारी करेगी स्पाइसजेट
विमान लीज के बकाया के बदले इक्विटी शेयर जारी करेगी स्पाइसजेट
एजेंसी    30 Sep 2025       Email   

नयी दिल्ली... विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट विमान किराये का बकाया चुकाने के लिए लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को ऋण के बदले वरीयता के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करेगी।
स्पाइसजेट की मंगलवार काे हुयी 41वीं आम बैठक में कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी। इसमें लीज पर जिन कंपनियों के विमान लिये गये हैं उनके ऋण के बदले उन्हें वरीयता के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने का प्रस्ताव भी शामिल था।
इसके अलावा जीएएसएल एविएशन होल्डिंग्स लिमिटेड के लीज ऋण को भी वरीयता के आधार पर इक्विटी शेयर में बदलने के एक अलग प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी।
कंपनी इन दिनों विभिन्न उपायों के माध्यम से अपना ऋण कम करने की कोशिश कर रही है। वह विमान लीज पर लेने वाली कंपनियों को भुगतान करने में पूर्व में चूक करती रही थी जिसके कारण उनका भी काफी कर्ज हो गया है।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 235 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
कंपनी ने इस महीने बताया था कि उसने कार्लाइल एविएशन मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ 12.12 करोड़ डॉलर की बकाया लीज राशि को रिस्ट्रकचर करने के लिए शर्तों को अंतिम रूप दे दिया है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर