लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वेदांता ने दूसरी तिमाही में बनाया एल्युमीनियम, जस्ता उत्पादन का नया रिकार्ड
वेदांता ने दूसरी तिमाही में बनाया एल्युमीनियम, जस्ता उत्पादन का नया रिकार्ड
एजेंसी    04 Oct 2025       Email   

नयी दिल्ली.... वेदांता लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसने वर्तमान वित्त वर्ष 2025- 26 की दूसरी तिमाही के दौरान एल्युमीनियम, एल्युमिना, जस्ते के उत्पादन के नये तिमाही रिकार्ड बनाये हैं। इस दौरान कंपनी ने नयी स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता भी चालू की है।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने इस वर्ष जुलाई-सितंबर तिमाही में 6.53 लाख टन एल्युमिना उत्पादन के साथ अपना अब तक का सबसे ऊंचा तिमाही उत्पादन दर्ज किया। यह एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने कहा है कि यह रिकार्ड लांजीगढ़ रिफ़ाइनरी के प्रदेर्शन में निरंतर वृद्धि और दक्षता में सुधार का परिणाम है। आलोच्य तिमाही में एल्युमीनियम उत्पादन का 6.17 लाख टन का नया रिकॉर्ड बना जो मज़बूत परिचालन को दर्शाता है।
वेदांता समूह की जस्ता उत्पादक कंपनी जिंक इंडिया में खनिज धातु का उत्पादन दूसरी तिमाही में 2.58 लाख टन के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुँच गया। समूह की जिंक इंटरनेशनल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसका खनिज धातु उत्पादन 60,000 टन रहा, जो साल-दर-साल 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने कहा कि जिंक इंटरनेशनल के उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता दोनों अच्छी रही।
तिमाही के दौरान पिग आयरन का उत्पादन बढ़कर रिकॉर्ड 2.38 लाख टन हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है। ब्लास्ट फर्नेस परिचालन में आई रुकावटों को दूर करने से पिग आयरन के उत्पादन का बल मिला।
आलोच्य तिमाही में समूह की बिजली उत्पादन क्षमता का विस्तार एक प्रमुख आकर्षण रहा। मीनाक्षी चरण-दा (700 मेगावाट) और एथेना इकाई-1 (600 मेगावाट) का परिचालन शुरू हो गया। ये दोनों इकाइयों पूरी तरह से चालू हैं। इससे कंपनी के परिचालनों के लिए बिजली की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा