लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

हमास ने अगर बंधकों को नहीं छोड़ा तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे :ट्रम्प
हमास ने अगर बंधकों को नहीं छोड़ा तो हम जवाबी कार्रवाई करेंगे :ट्रम्प
एजेंसी    15 Oct 2025       Email   

वाशिंगटन.... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर उसने हथियार नहीं हटाए और गाजा पट्टी में रखे सभी 24 बंधकों के अवशेषों को नहीं सौंपा तो उसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, "मैंने हमास संगठन से बातचीत की और यह पूछा था कि क्या वह हथियार सौंपेगा तो उनकी तरफ से जवाब आया था कि संगठन हथियार डाल देगा। उन्होंने मुझसे यही कहा था और अब या तो वे हथियार डालेंगे या हम उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करेंगे।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संदेश उनके 'लोगों' के माध्यम से हमास तक पहुंचाया गया था। इजरायली रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने स्पष्ट रूप से अपने दो शीर्ष सहयोगियों-अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर का हवाला दिया था।
श्री ट्रम्प की स्वीकृति से विटकॉफ और कुशनर ने पिछले सप्ताह शर्म अल-शेख में हमास के शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हमास गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम समझौते का पालन करे । अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे (हमास) को ही जवाबदेह ठहराया जाएगा।
अमेरिकी मध्यस्थता वाला युद्धविराम समझौता शुक्रवार को लागू हुआ और इसकी शुरुआत एक आशाजनक घटनाक्रम के साथ हुई जब हमास ने समझौते की शर्तों के अनुसार सोमवार को सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया।
यह समझौता तब गतिरोध में आ गया जब आतंकवादी समूह ने 28 मृत बंधकों के अवशेषों को वापस नहीं भेजा, बल्कि सोमवार को केवल चार बंधकों के अवशेषों को ही सौंप दिया। संगठन ने इसका कारण बताया है कि दो साल के युद्ध के बाद गाजा पट्टी में मलबे के कारण उसे उनके वास्तविक स्थान का पता नहीं है।
इजराइल ने पहले इस पर भारी नाराजगी जताई थी और बंधकों के परिवारों के बढ़ते गुस्से और राजनीतिक एवं सैन्य हलकों में असंतोष के बीच समझौते के अपने हिस्से के आगे के कार्यान्वयन को रोकने का फैसला किया था। इजरायली रक्षा बलों(आईडीएफ) ने राफा सीमा क्षेत्र को अवरुद्ध कर दिया है जिससे पट्टी को मिलने वाली सभी तरह की सहायता पर काफी हद तक रोक लग गई। इसके साथ ही हमास द्वारा 24 शव सौंपे जाने तक किसी भी और फिलिस्तीनी आतंकवादी को रिहा करने पर रोक लगा दी गयी है। ऐसा न करने पर इजरायल की तरफ से कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली