लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पर नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में विफल रहने का लगाया आरोप
अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पर नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में विफल रहने का लगाया आरोप
एजेंसी    25 Oct 2025       Email   

गटन.... अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने में विफल रहने और कार्टेल्स को "फलने-फूलने" देने का आरोप मढ़ते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिकी वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि गुस्तावो फ्रांसिस्को पेट्रो उर्रेगो (गुस्तावो पेट्रो) को कार्यकारी आदेश 14059 के तहत नामित किया गया है, जो वैश्विक अवैध नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल विदेशी व्यक्तियों को लक्षित करता है। पेट्रो के कुछ करीबी सहयोगियों-जिनमें उनकी पत्नी वेरोनिका अल्कोसेर, उनके बेटे निकोलस पेट्रो, और गृह मंत्री अरमांडो बेनेडेटी-को भी प्रतिबंधित किया गया है।
वित्त सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि कोलंबिया में कोकीन का उत्पादन दशकों में सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो अमेरिका में बाढ़ की तरह फैल रहा है और अमेरिकियों को जहर दे रहा है।
श्री बेसेन्ट ने कहा, "राष्ट्रपति पेट्रो ने ड्रग कार्टेल्स को फलने-फूलने दिया है और उनकी गतिविधियों को रोकने से विफल रहे हैं।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमारे देश की रक्षा के लिए मजबूत कार्रवाई कर रहे हैं और यह स्पष्ट कर रहे हैं कि हम अपने देश में नशीली दवाओं की तस्करी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
ओएफएसी के अनुसार, इन नामित व्यक्तियों की अमेरिकी क्षेत्राधिकार में मौजूद सभी संपत्तियां और संपत्ति में हिस्सेदारी अवरुद्ध कर दी गई है, या जो अमेरिकी व्यक्तियों के कब्जे या नियंत्रण में हैं, उन्हें ओएफएसी को रिपोर्ट करना होगा।
श्री पेट्रो ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्रतिबंधों की पुष्टि की, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी वकील डैनियल कोवालिक उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। पेट्रो ने लिखा, "दशकों तक नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ प्रभावी ढंग से लड़ने से मुझे एक ऐसे देश की सरकार से यह उपाय मिला है, जिसे हमने कोकीन की खपत को रोकने में इतनी मदद की है। यह एक विरोधाभास है-लेकिन पीछे हटने का कदम नहीं, और हम कभी घुटनों पर नहीं झुकेंगे।"






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर