लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लाल चंदन संरक्षण के लिए ओडिशा वन विभाग को 29.40 लाख दिये
लाल चंदन संरक्षण के लिए ओडिशा वन विभाग को 29.40 लाख दिये
एजेंसी    13 Nov 2025       Email   

नयी दिल्ली.... राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने जैविक संसाधनों के स्थानीय स्तर पर सतत उपयोग और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लाल चंदन के संरक्षण के तहत ओडिशा वन विभाग को 29.40 लाख रुपये दिये हैं।
ओडिशा के गजपति जिले के परलाखेमुंडी वन प्रभाग में एक सदी से भी ज्यादा ज़्यादा पुराने लाल चंदन के इन पेड़ों के संरक्षण के मकसद से यह राशि जारी की गई है। बताया जाता है कि इन लाल चंदन के पेड़ों को परलाखेमुंडी के महाराजा ने लगाया था लेकिन 2018 के चक्रवात के दौरान लाल चंदन के पेड़ गिर गये थे तो ओडिशा वन विकास निगम ने गिरे हुए लाल चंदन की लकड़ी की नीलामी की।
लाल चंदन के संरक्षण और संवर्धन के लिए आंध्र प्रदेश वन विभाग, कर्नाटक वन विभाग और आंध्र प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड को 50 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, आंध्र प्रदेश के 198 किसानों को तीन करोड़ रुपए और तमिलनाडु के 18 किसानों को 55 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इस धनराशि से, लाल चंदन के व्यावसायिक उपयोग से उत्पन्न एबीएस निधि प्राप्त करने वाला ओडिशा चौथा राज्य बन गया है।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यह धनराशि राज्यों में लाल चंदन के संरक्षण और सतत उपयोग को बढाने वाली गतिविधियों के सहयोग के लिए प्रदान की गई है। यह पहल बताती है कि जैविक संसाधनों के व्यावसायिक उपयोग से प्राप्त लाभ को संरक्षण के प्रयासों में सकारात्मक रूप से कैसे शामिल किया जा सकता है।






Comments

अन्य खबरें

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी

पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ
पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव से जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: राजनाथ

नयी दिल्ली .... पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति की निगरानी और घटनाक्रम के अनुरूप सक्रिय उपायों की सिफारिश करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित अधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह की

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31