लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अब दिल्ली से कश्मीर तक निकाली जाएगी यात्राः रामभद्राचार्य
अब दिल्ली से कश्मीर तक निकाली जाएगी यात्राः रामभद्राचार्य
एजेंसी    16 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल होने के लिए सितारों से लेकर राजनेताओं और संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। रविवार को पदयात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे।  उनके आगमन से पूर्व ही मध्य प्रदेश पुलिस ने वृंदावन में डेरा जमा लिया था। पदयात्रा में मौजूद धीरेंद्र शास्त्री महाराज को देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों पर खड़े यात्रा में फूल बरसा रहे थे। धीरेंद्र शास्त्री के हाथ हिलाने भी से लोग खुशी से झूम उठे। 
पदयात्रा मार्ग पर आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। पदयात्रा में शामिल लोगों में से किसी के चेहरे पर थकान और सिकन नजर नहीं आ रही थी। हर कोई बागेश्वर बालाजी के जयकारे, जय श्रीराम के नारे लगाता हुआ नजर आ रहा था। दिल्ली से पदयात्रा में शामिल हुए रमेश ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार संग यात्रा में शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश से एक पुलिसकर्मी पांच दिन की छुट्टी लेकर पदयात्रा में शामिल होने के बाद अपने पूरे परिवार संग आए हैं। राजस्थान के भरत ने बताया कि सनातन यात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के अंतिम पड़ाव पर मंच से जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अब ओम शांति बंद करो, ओम क्रांति क्रांति क्रांति शुरू करो। प्रत्येक हिन्दू कन्या झांसी की रानी बनेगी। प्रत्येक हिन्दू घर में तुलसी व द्वार पर गाय रखे। एक गाय के दर्शन से 99 करोड़ देवी देवताओं के दर्शन होते हैं। आगामी समय में दिल्ली से कश्मीर तक यात्रा की जाएगी। जिसमें वह स्वयं पूरे समय उपस्थित रहेंगे। कश्मीर को एक बार फिर से भारत का स्वर्ग बनाएंगे। प्रत्येक हिन्दू हनुमान चालीसा का पाठ करे। नारी का सम्मान करें। नारी नर्क की खाई नहीं हो सकती। जैंत के राधगोविंद मंदिर से पदयात्रा रविवार को छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर पर पहुंच गई। यहां पदयात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। यहां जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। काशी के ब्राह्मणों ने संतों की आरती उतारी। 






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर