लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर बिक्री कार्यक्रम में पेशकश के 1.72 गुना के बराबर आवेदन
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर बिक्री कार्यक्रम में पेशकश के 1.72 गुना के बराबर आवेदन
एजेंसी    03 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली..... सरकारी क्षेत्र के बैंकिंग उपक्रम बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों की शेयर बाजार के जरिए सार्वजनिक बिक्री के लिए चल रही ऑफर फॉर सेल (ओएफसी) प्रकिया में बुधवार को दूसरे दिन की समाप्ति पर कुल 1.72 गुना अभिदान प्राप्ति हुआ ।
वित्त मंत्रालय में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि इसके साथ ही यह बैंक अब न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की (सेबी) की शर्तों को पूरा करने लगा है।
विभाग ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ओएफसी में भाग लेने वाले सभी निशकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी जिसके लिए बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) मंगलवार को खुला। सरकार बैंक ने 54 रुपये प्रतिशत शेयर की न्यूनतम दर से बैंक की कुल चुकता पूंजी के पांच, प्रतिशत यानी 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 38,45,77,748 शेयर बेचने की पेशकश की थी।
इस विनिवेश से सरकार को न्यूनतम 2,076 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजीगत प्राप्ति होने का अनुमान लगाया गया था। इस शेयर बिक्री कार्यक्रम में 7,69,15,549 शेयर (एक प्रतिशत) ग्रीन-शू (मांग निकलने पर अतिरिक्त शेयर जारी करने का) विकल्प रखा गया था। बैंक ने 75 हजार शेयर अपने कर्मचारियों के लिए पेश किये थे।
गैर-खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस मंगलवार को सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर बाद 3:30 बजे बंद तक खुला था। खुदरा निवेशकों के लिए यह आज सुबह 9:15 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक बोली लगाने का अवसर था।
इन निर्गम से पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र में प्रवर्तक केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 79.60 प्रतिशत थी और 20.40 प्रतिशत शेयर सार्वजनिक थे ।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा