लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण, रोहित शर्मा भी हुए शामिल
भारतीय टीम की जर्सी का अनावरण, रोहित शर्मा भी हुए शामिल
एजेंसी    03 Dec 2025       Email   

रायपुर..... बुधवार को भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच रायपुर में दूसरे वनडे के दौरान टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी का अनावरण किया गया। टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण 7 फ़रवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका के आठ अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा । इस जर्सी अनावरण के समय टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा मौजूद थे।
भारतीय टीम ने 2024 में खेले गए पिछले T20 विश्व कप के फ़ाइनल में दक्षिण अफ़्रीका को हराकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा किया था और 2026 में अपना ख़िताब बचाने के इरादे से उतरेगी। टी20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान कुछ ही दिन पहले किया गया था और 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ रखा गया है।
टी20 विश्व कप 2026 में भारत का पहला मैच 7 फ़रवरी को अमेरिका के ख़िलाफ़ मुंबई में होगा। इसके बाद 12 फ़रवरी को दिल्ली में भारत का सामना नामीबिया से होगा। 15 फरवरी को कोलंबो में भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की टीम होगी और उसके बाद ग्रुप स्टेज के आख़िरी मैच में भारत का सामना 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ होगा। ग्रुप स्टेज के बाद 21 फ़रवरी से सुपर 8 मुक़ाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे और इन दोनों मैचों की विजेता टीम का सामना फ़ाइनल में 8 मार्च को होगा।
टी20 विश्व कप की सभी ग्रुप इस प्रकार हैं :
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स, नामीबिया
ग्रुप बी: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ज़िम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप डी : न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ़्रीका, अफ़ग़ानिस्तान, कनाडा, यूएई






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा