लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भाजपा बोली, राहुल विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे
भाजपा बोली, राहुल विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे
एजेंसी    20 Dec 2025       Email   

नई दिल्ली ... भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरों के दौरान भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात करते हैं। साथ ही राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहते हैं।
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए के भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, राहुल गांधी अक्सर संसद सत्र के दौरान विदेश यात्राओं पर चले जाते हैं। उदाहरण के तौर पर राहुल के हालिया जर्मनी दौरे का जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि जब संसद सत्र चले तब वह सदन में मौजूद रहे, लेकिन राहुल विदेश चले गए। वहां उन्होंने हर्टी स्कूल में प्रो. डॉ. कॉर्नेलिया वोल से मुलाकात की। इससे उनके एजेंडे और मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। भाटिया ने राहुल गांधी और निवेशक जॉर्ज सोरोस के बीच कथित संबंधों का भी दावा किया। उन्होंने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन और सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी का हवाला देते हुए कहा कि इन संस्थाओं के भारत-विरोधी गतिविधियों से संबंध रहे हैं। भाटिया ने कहा,राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस दो जिस्म, एक जान की तरह हैं और अब इसका एक और सबूत सामने आया है। यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी इस तरह की भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। राहुल गांधी विदेश जाकर उन लोगों से मिलते हैं और बातचीत करते हैं जो भारत के दुश्मन हैं, जो भारत विरोधी हैं और हमारी अखंडता पर हमला करते हैं। यह कैसा भारत-विरोधी एजेंडा है, जिसमें देश का नेता प्रतिपक्ष ऐसी ताकतों से मिलकर भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है? राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पांच दिन जर्मनी यात्रा पर गए थे। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी की लगातार विदेश यात्राएं कांग्रेस और संसद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करती हैं। सोरोस की संस्था ‘ओपन सोसाइटी फाउंडेशन’ ने 1999 में पहली बार भारत में एंट्री की। 2014 में इसने भारत में दवा, न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने और दिव्यांग लोगों को मदद करने वाली संस्थाओं को फंड देना शुरू किया। 






Comments

अन्य खबरें

सोनिया बोलीं, सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया
सोनिया बोलीं, सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया

नई दिल्ली ..... विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी जी राम जी ने लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के दो दिन बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

क्रिसमस और नए साल पर भी सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई : सीजेआई सूर्यकांत
क्रिसमस और नए साल पर भी सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई : सीजेआई सूर्यकांत

नई दिल्ली .... भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि वे क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के पहले दिन 22 दिसंबर को अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई के लिए बैठने को तैयार हैं। तत्काल मामलों

जहाजों-बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी का गठन करेगी सरकार
जहाजों-बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी का गठन करेगी सरकार

नई दिल्ली .... केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए एक डेडिकेटेड ‘ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी’ (बीओपीएस) के गठन से सम्बंधित समीक्षा बैठक की है। इस दौरान

रेलवे ने वंदे भारत के यात्रियों के समक्ष स्थानीय व्यंजन पेश करने की व्यवस्था की
रेलवे ने वंदे भारत के यात्रियों के समक्ष स्थानीय व्यंजन पेश करने की व्यवस्था की

नयी दिल्ली ... रेलवे ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्थानीय व्यंजन पेश करने की व्यवस्था की है। वंदे भारत जिन इलाकों से गुजरेगी, उन इलाकों के