लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत-अमेरिका प्रतिनिधिमंडल के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत सकारात्मक
भारत-अमेरिका प्रतिनिधिमंडल के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत सकारात्मक
एजेंसी    21 Dec 2025       Email   

नई दिल्ली .... अमेरिका के डिप्टी व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर की अगुवाई में अमेरिकी व्यापार अधिकारियों का एक दल 9 से 11 दिसंबर तक भारत के दौरे पर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर सकारात्मक और उपयोगी बातचीत हुई, जिसमें भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत भी शामिल थी। दोनों देशों ने कहा कि वे आगे भी इसी तरह सकारात्मक बातचीत जारी रखेंगे। रिक स्विट्जर का यह भारत का पहला दौरा था। उन्होंने इस दौरान भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। बुधवार को हुई बैठक में राजेश अग्रवाल और रिक स्विट्जर ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। वाणिज्य विभाग ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते सहित कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी स्विट्जर से मुलाकात की। दोनों ने भारत-अमेरिका की मजबूत आर्थिक और तकनीकी साझेदारी, व्यापार वार्ताओं की प्रगति और व्यापार एवं सप्लाई चेन को और मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा की। 
मुंबई में मीडिया से बात करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है और कई दौर की गंभीर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोई भी समझौता तभी होना चाहिए जब दोनों पक्षों को फायदा हो, और बातचीत पर समयसीमा तय नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे गलतियां हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। 






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप