लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
डेली न्यूज़ नेटवर्क    27 Jun 2026       Email   

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999
इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे “पतला, स्मूथ और मजबूत” थीम के साथ पेश किया है। लॉन्च ऑफर्स के साथ इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत ₹11,999 रखी गई है।
स्मार्ट 20 में 7.7 एम एम अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन और 6.78 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G81 अल्टीमेट प्रोसेसर से लैस है और 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम तथा 128GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोन में 5200 एम एच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5 वाट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस आईपी 64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है और 25,000 से अधिक ड्रॉप टेस्ट पास कर चुका है।
इसमें अल्ट्रा लिंक फीचर भी है, जो बिना नेटवर्क के 1 किलोमीटर तक कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देता है। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और इनफिनिक्स एआई फीचर्स से लैस है। इसकी कीमत 4GB+64GB वेरिएंट के लिए ₹12,499 और 4GB+128GB के लिए ₹13,999 है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा