लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

थाई-कंबोडिया विवाद में हिंदू देवता की मूर्ति तोड़ा जाना भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कार्रवाई : भारत
थाई-कंबोडिया विवाद में हिंदू देवता की मूर्ति तोड़ा जाना भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कार्रवाई : भारत
एजेंसी    24 Dec 2025       Email   

नयी दिल्ली ..... भारत ने थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित इलाके में हिंदू देवता की मूर्ति तोड़े जाने को हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कार्रवाई करार देते हुए दोनों देशों को विरासत को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया है और बातचीत के जरिए विवादों का समाधान करने को कहा है।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हिंदू देवता की मूर्ति तोड़े जाने के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में बुधवार को कहा कि ऐसे अपमानजनक कामों से हिंदू देवता को दुनिया भर में मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुँचती है, और ऐसा नहीं होना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा," हमने हाल ही में बनी एक हिंदू धार्मिक देवता की मूर्ति को तोड़े जाने की खबरें देखी हैं, जो थाई-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित इलाके में स्थित है। हिंदू और बौद्ध देवताओं को पूरे क्षेत्र में लोग हमारी साझा सभ्यतागत विरासत के हिस्से के रूप में बहुत सम्मान देते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इलाके पर दावों के बावजूद, ऐसे अपमानजनक कामों से दुनिया भर के मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुँचती है, और ऐसा नहीं होना चाहिए।"
उन्होंने विरासत को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह करते हुए विवादों का समाधान बातचीत से करने को कहा।
प्रवक्ता ने कहा, " हम एक बार फिर दोनों पक्षों से बातचीत और कूटनीति पर लौटने, शांति बहाल करने और जान-माल और विरासत को किसी भी और नुकसान से बचने का आग्रह करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया की सीमा में घुसकर विष्णु भगवान की मूर्ति को तोड़ा है। मूर्ति को तोड़े जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस कार्रवाई की आलोचना की जा रही है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप