लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अहिंसा संपूर्ण मानवता के कल्याण और वैश्विक शांति का मार्ग : बिरला
अहिंसा संपूर्ण मानवता के कल्याण और वैश्विक शांति का मार्ग : बिरला
एजेंसी    07 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली .... लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि अहिंसा केवल एक धार्मिक सिद्धांत नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण और वैश्विक शांति का मार्ग है।
श्री बिरला ने आज मुंबई में आयोजित ऊर्जा महोत्सव में परम पूज्य आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज की 500वीं पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब विश्व शांति की सर्वाधिक आवश्यकता है, ऐसे समय में जैन दर्शन के अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों पर आधारित विचार अत्यंत प्रासंगिक हो जाते हैं। अहिंसा केवल एक धार्मिक सिद्धांत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण और वैश्विक शांति का मार्ग है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब व्यक्ति अपने दैनिक दायित्वों और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहता है, ऐसे में 500 ग्रंथों का लेखन पूर्ण करना आचार्य श्री रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज की अद्भुत साधना, अनुशासन और साहित्य के प्रति अपूर्व समर्पण का सशक्त प्रमाण है। यह साहित्य समाज को आत्मचिंतन, संयम, सद्भाव और नैतिक जीवन मूल्यों की दिशा में प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में सांसारिक जीवन का त्याग कर आध्यात्मिक मार्ग अपनाना और आज तक निरंतर तप, त्याग और साधना के माध्यम से मानव जीवन को दिशा देना आचार्य श्री के विराट व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनकी लेखनी का प्रत्येक शब्द तपस्या, अनुभूति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है, जो व्यक्ति को जीवन के उद्देश्य से लेकर मोक्ष के पथ तक मार्गदर्शन प्रदान करता है।
श्री बिरला ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा और विश्व शांति के विचार आज भी उतने ही यथार्थ और आवश्यक हैं, जितने उनके समय में थे। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सभी देशों और समाजों को भगवान महावीर के मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जैन दर्शन से प्रेरणा लेकर, चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म का हो, यदि वह अपने जीवन और आचरण में नैतिकता, संयम और करुणा को अपनाए, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
लोकसभा अध्यक्ष ने आयोजन समिति से आग्रह किया कि आचार्य श्री की 500वीं पुस्तक सहित उनके समस्त ग्रंथ अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचें, ताकि समाज को उनके विचारों से मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह पांच दिवसीय महोत्सव केवल मुंबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा और संदेश देश-दुनिया तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि नवीन संसद भवन में तीर्थंकर भगवान की प्रतिमा, गैलरी में 'सम्मेद शिखर' और भगवान महावीर की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से लगाई गई है, ताकि लोकतंत्र के मंदिर में आने वाले प्रत्येक जनप्रतिनिधि को करुणा, अहिंसा और नैतिक मूल्यों की सतत प्रेरणा मिलती रहे।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने