लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विश्व पुस्तक मेला : दत्तात्रेय होसबाले ने
विश्व पुस्तक मेला : दत्तात्रेय होसबाले ने 'मंत्र विप्लव' पुस्तक का विमोचन किया
एजेंसी    15 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली.... विश्व पुस्तक मेला के छठवें दिन गुरुवार को थीम पवेलियन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने प्रसिद्ध लेखक एवं चिंतक तरुण विजय की पुस्तक 'मंत्र विप्लव' का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के निदेशक युवराज मलिक के साथ साहित्य, विचार और राष्ट्रबोध से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे पुस्तक मेले में विमोचन समारोह में श्री होसबाले ने महान विचारक महर्षि अरविंद को स्मरण करते हुए उनके द्वारा प्रतिपादित तीन महत्वपूर्ण विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहला, हमें अपने देश के प्राचीन ज्ञान और बौद्धिक परंपरा को एकत्रित और समझना चाहिए। दूसरा, उस ज्ञान को केवल ग्रंथों तक सीमित न रखते हुए जीवन उपयोगी और मानव कल्याण से जोड़ना चाहिए। तीसरा, समाज को आगे बढ़ाने के लिए नवीनतम ज्ञान की सतत खोज करते रहना आवश्यक है।
श्री होसबाले ने कहा कि तरुण विजय की पुस्तक 'मंत्र विप्लव' इन्हीं विचारों की दिशा में एक गंभीर बौद्धिक प्रयास है, जो भारत की वैचारिक परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और समकालीन संदर्भों को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान कर्म और उपासना की त्रिवेणी से देश का कल्याण सम्भव है।
श्री होसबाले ने कहा कि किसी को शस्त्र से मारने से शरीर का नाश होता है जबकि ज्ञान यानी प्रज्ञा से शत्रु पूरी तरह से नष्ट होता है।
उन्होंने कहा कि ज्ञान का भंडार हमारी संस्कृति और सभ्यता है यही उसका आधार भी है। उन्होंने कहा कि हमें ज्ञान आधारित समाज बनाना है जिसमे स्वार्थ और पूर्वाग्रह नही होना चाहिए।
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 'मंत्र विप्लव' केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि विचारों का ऐसा प्रवाह है जो भारतीय चिंतन की गहराई को वर्तमान समय की चुनौतियों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसे साहित्य की आवश्यकता है, जो समाज को आत्मबोध, आत्मविश्वास और वैचारिक स्पष्टता प्रदान करे।
पुस्तक के लेखक तरुण विजय ने पाठकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'मंत्र विप्लव' भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रचिंतन और सांस्कृतिक आत्मसम्मान की यात्रा का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि सोचने और विमर्श करने के लिए प्रेरित करेगी।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने