लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

काजू कारोबार में करोड़ों की धोखाधड़ी, ईडी ने एक को गिरफ्तार किया
काजू कारोबार में करोड़ों की धोखाधड़ी, ईडी ने एक को गिरफ्तार किया
एजेंसी    15 Jan 2026       Email   

नयी दिल्ली.... प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोच्चि जोनल कार्यालय ने काजू व्यापार में 24.76 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अनीश बाबू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ईडी ने यह कार्रवाई केरल पुलिस और कोल्लम क्राइम ब्रांच दर्ज कई प्राथमिकियों के आधार पर की गई है। अनीश बाबू पर आरोप है कि उसने तंजानिया और अफ्रीका से कच्चे काजू के आयात और आपूर्ति का वादा कर कई व्यापारियों से बड़ी रकम ऐंठी, लेकिन न तो काजू की आपूर्ति की और न ही पैसे वापस किए।
ईडी की जांच में सामने आया कि अनीश बाबू ने अपनी विभिन्न कंपनियों—बाय साउदर्न ट्रेड लिमिटेड (तंजानिया), प्रेज़ एक्सपोर्ट्स एफजेडई (शारजाह) और वझाविला काजू (कोल्लम) के माध्यम से व्यापारियों को गुमराह किया। पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए उसने फर्जी बिल ऑफ लैडिंग, स्विफ्ट संदेश और चेक जैसे जाली दस्तावेजों का सहारा लिया। जांच एजेंसी के अनुसार, एकत्र किए गए धन को डायवर्ट कर विदेशों में छिपा दिया गया।
अनीश बाबू लंबे समय से जांच में असहयोग कर रहा था और उसकी अग्रिम जमानत याचिकाएं सत्र न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक खारिज हो चुकी थीं। साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की आशंका के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एर्नाकुलम की विशेष पीएमएलए अदालत ने उसे 19 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने