लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

न्यू कानपुर सिटी भूमि अधिग्रहण मामले में केडीए को बड़ी राहत
न्यू कानपुर सिटी भूमि अधिग्रहण मामले में केडीए को बड़ी राहत
एजेंसी    17 Feb 2026       Email   

कानपुर .... कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) को न्यू कानपुर सिटी योजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण मामले में बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बैरी अकबरपुर कछार से जुड़े प्रकरण में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्राधिकरण के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी एवं न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह की खंडपीठ ने नौ फरवरी को दिए अपने निर्णय में कहा कि अत्यधिक विलंब किसी भी अधिग्रहण की कार्यवाही को चुनौती देने के अधिकार को समाप्त कर देता है।
मामला सर्वेश कुमार व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य शीर्षक से न्यायालय में विचाराधीन था। प्राधिकरण की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता यश पाड़िया ने न्यायालय को अवगत कराया कि संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया वर्ष 1996 में प्रारंभ हुई थी और वर्ष 2010 में पूर्ण हो गई थी, जबकि वादकारियों ने इसे पहली बार वर्ष 2025 में चुनौती दी।
न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि यद्यपि इसी अधिग्रहण से संबंधित अन्य मामलों में कुछ वादकारियों को राहत प्रदान की गई थी, लेकिन वर्तमान मामले में 15 वर्ष से अधिक के विलंब के कारण समान राहत देना न्यायहित में नहीं है। साथ ही, वादकारियों द्वारा वर्ष 2013 के नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिए जाने के दावे को भी न्यायालय ने खारिज कर दिया।
इस निर्णय को न्यू कानपुर सिटी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी