लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध
होली के अवसर पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध
एजेंसी    26 Feb 2026       Email   

नई दिल्ली ....आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तथा आनन्द विहार (ट.) रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार की पार्सल बुकिंग (आउटवर्ड लीज्ड एसएलआर/आउटवर्ड रेलवे पार्सल बुकिंग सहित) पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाता है। यह प्रतिबंध एक मार्च से तीन मार्च तक प्रभावी रहेगा। यह प्रतिबंध नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7, 8/9 एवं 14/15, आनन्द विहार (ट.) के प्लेटफार्म संख्या 2/3, साथ ही अन्य मण्डलों से चलकर इन प्लेटफार्मों पर लोडिंग/अनलोडिंग के लिए रुकने वाली गुजरने वाली ट्रेनों पर भी उक्त अवधि में प्रतिबंध लागू रहेगा। यात्रियों का व्यक्तिगत सामान केवल यात्री डिब्बों में ले जाने की अनुमति होगी। पंजीकृत समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की बुकिंग सार्वजनिक सुरक्षा का समुचित ध्यान रखते हुए ही की जाएगी।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और