लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चित्रकूट-ललितपुर में बिजली गिरी, 3 की मौत
चित्रकूट-ललितपुर में बिजली गिरी, 3 की मौत
डेली न्यूज़ नेटवर्क    03 Apr 2026       Email   

लखनऊ ....... यूपी में मौसम फिर से बदल गया है। शुक्रवार दोपहर वाराणसी में धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी और भदोही समेत 7 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आकाशीय बिजली गिरने से चित्रकूट में 2 और ललितपुर में एक की मौत हो गई। कानपुर समेत 15 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। आगरा-मथुरा समेत 18 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू होगा। शनिवार को लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि 55 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी- बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 2 दिन की बेमौसम बरसात के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। बांदा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 19 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बिजनौर सबसे ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा 3 और 7 अप्रैल को लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तेज हवाएं चलेंगी, बारिश होगी।






Comments

अन्य खबरें

एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे
एक्टर विजय आज तमिलनाडु के 9वें सीएम बनेंगे

नई दिल्ली .... तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही उथल-पुथल मची अब पूरी तरह से खत्म हो गई है। टीवीके के प्रमुख सी. जोसेफ विजय कल राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से

अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची
अमूल दूध की विशेष ट्रेन गुजरात से जम्मू-कश्मीर पहुंची

नई दिल्ली .... जम्मू मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत पहली बार अहमदाबाद मंडल के लिंच गुड्स शेड से 20 बीसीएन अमूल दूध की विशेष मालगाड़ी

सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास
सुखोई-मिराज की गर्जना, हवा में दिखाए करतब, रात में भी युद्धाभ्यास

 नई दिल्ली ... भारतीय वायुसेना आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह अभ्यास अखलीकिरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्टि्रप पर हो रहा है। इसका उद्देश्य