लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अगर कोई जहाज नाकाबंदी के करीब दिखा तो उसे फौरन नष्ट कर दिया जायेगा : ट्रम्प
अगर कोई जहाज नाकाबंदी के करीब दिखा तो उसे फौरन नष्ट कर दिया जायेगा : ट्रम्प
एजेंसी    13 Apr 2026       Email   

वाशिंगटन..... राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज के रास्ते पर अपनी सैन्य नाकाबंदी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी जहाज अमेरिकी घेराबंदी के करीब आने की कोशिश करेगा, तो उसे तुरंत और "क्रूरता" के साथ नष्ट कर दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में राष्ट्रपति ने कहा कि नाकाबंदी का उल्लंघन करने वाले जहाजों के खिलाफ उसी मारक प्रणाली का उपयोग किया जाएगा जो समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ इस्तेमाल की जाती है। उन्होंने दावा किया कि उनकी कड़ी नीतियों के कारण समुद्र के रास्ते अमेरिका में आने वाली 98.2 प्रतिशत नशीली दवाओं की सप्लाई पहले ही रुक चुकी है।
ईरानी नौसेना की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की मुख्य नौसेना अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा, "ईरान की नौसेना समुद्र की गहराई में सो रही है, उसके 158 जहाज पूरी तरह से तबाह कर दिए गए हैं।" उन्होंने आगे बताया कि केवल कुछ छोटे 'फास्ट अटैक जहाजों' को ही छोड़ा गया है क्योंकि उन्हें अमेरिकी सेना के लिए बड़ा खतरा नहीं माना गया था।
गौरतलब है कि श्री ट्रम्प ने भारतीय समयानुसार सोमवार शाम साढ़े सात बजे से नाकाबंदी के अमल में लाए जाने का ऐलान किया था।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर