लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में किया डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन
सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में किया डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन
एजेंसी    14 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली.... संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाक विभाग की ओर से यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय के साथ मिल कर आयोजित "एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कहा कि यह दिन डाक विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय की टीम को उनके सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। स्वतंत्रता के बाद की भारत की विकास यात्रा और अमृत काल में शताब्दी वर्ष 20247 तक भारत की आगामी यात्रा के लक्ष्यों पर विचार करते हुए, उन्होंने दोहराया कि डाक विभाग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और देश में 'लोकतंत्र के उत्सव ' को दर्शाने वाली यह चार दिवसीय प्रदर्शनी 17 अप्रैल तक चलेगी।
श्री सिंधिया ने इसमें प्रदर्शित की गई वस्तुओं और टिकटों का अवलोकन किया तथा डाक टिकट संग्राहकों, डाक टिकट संग्रहकर्ताओं और डिजाइनरों से परस्पर बातचीत भी की। उन्होंने भारत की डाक टिकटों की समृद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान की सराहना की।
यह प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर और डाक परंपराओं को दर्शाने वाले डाक टिकटों का एक चुनिंदा संग्रह प्रस्तुत करती है। इसमें देश के राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित विषयगत विवरण शामिल हैं, जो आगंतुकों को आकर्षक और ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री संग्रहालय के चौथे स्थापना दिवस को चिन्हित करते हुए 14 अप्रैल, 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती और भारत के संविधान के उपलक्ष्य में पिक्चर पोस्ट कार्ड के तीन अलग-अलग सेट जारी किए गए।
इसके साही डाक विभाग और संग्रहालय के बीच भारत की सांस्कृतिक और डाक विरासत को प्रदर्शनियों, जागरूकता कार्यक्रमों और संयुक्त ब्रांड के डाक टिकट उत्पादों के माध्यम से बढ़ावा देने में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी संग्रहालय में एक समर्पित इंडिया पोस्ट काउंटर स्थापित करने की संभावना पर भी विचार करेगी। यह आयोजन सांस्कृतिक संस्थानों और डाक विरासत के बीच समन्वय को सुदृढ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
संग्रहालय के अपने दौरे के दौरान, श्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन, नेतृत्व और प्रमुख पहलों को उजागर करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी