लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा, सुडान-पाकिस्तान का रक्षा समझौता टला
एजेंसी    21 Apr 2026       Email   

नई दिल्ली ..... पश्चिम एशिया और अफ्रीका में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब की रणनीतिक गतिविधियां एक दूसरे से जुड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का सऊदी अरब दौरा और पाकिस्तान द्वारा सूडान को हथियार आपूर्ति के बड़े समझौते को रोकना, दोनों घटनाएं क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में हो रहे बदलाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। हम आपको बता दें कि पाकिस्तान ने सूडान को हथियार और लड़ाकू विमान देने से जुड़े लगभग डेढ़ अरब डॉलर के समझौते को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब सऊदी अरब ने इस समझौते के वित्त पोषण से हाथ खींच लिया और पाकिस्तान को इसे समाप्त करने का संकेत दिया। बताया जाता है कि यह सौदा अपने अंतिम चरण में था और इसकी मध्यस्थता भी सऊदी अरब ने ही की थी, लेकिन बाद में उसने अपनी रणनीति बदल दी। पाकिस्तान के लिए यह घटनाक्रम एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह अपने रक्षा निर्यात को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। हम आपको बता दें कि सूडान में पिछले तीन वर्षों से सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच संघर्ष जारी है, जिसने गंभीर मानवीय संकट को जन्म दिया है। यह संघर्ष अब केवल आंतरिक नहीं रहा, बल्कि इसमें बाहरी शक्तियों की प्रतिस्पर्धा भी शामिल हो गई है। लाल सागर के किनारे स्थित और सोने के बड़े उत्पादक देश के रूप में सूडान का सामरिक महत्व काफी अधिक है। इस पूरे घटनाक्रम में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। वहां दोनों देश अलग अलग पक्षों के साथ जुड़े हुए माने जाते हैं। जहां सऊदी अरब सूडान की सेना के करीब है, वहीं अमीरात पर रैपिड सपोर्ट फोर्स को रसद सहायता देने के आरोप लगे हैं, हालांकि वह इन्हें खारिज करता रहा है। ऐसे में सऊदी अरब का इस सौदे से पीछे हटना यह संकेत देता है कि वह अफ्रीका में प्रत्यक्ष या परोक्ष संघर्षों से दूरी बनाना चाहता है।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी