लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एक दिन में पांच किलो गैस वाले 81 हजार सिलेंडर बेचे गये
एजेंसी    24 Apr 2026       Email   

नयी दिल्ली.... पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर सरकार प्रवासी श्रमिकों और छात्रों की सुविधा के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री लगातार जारी रखे हुए है और एक अप्रैल से अब तक 17.83 लाख से अधिक सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। गुरुवार को ही देश भर में 81,000 से अधिक पांच किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गए।
पश्चिम एशिया की स्थिति की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी कनेक्शन बढाने की मुहिम के अंतर्गत मार्च से अब तक 5.27 लाख कनेक्शनों में गैस आपूर्ति शुरू की गई है, 2.60 लाख और कनेक्शनों के लिए अवसंरचना तैयार है, जिससे कुल कनेक्शन 7.87 लाख हो जाएंगे। इसके अलावा 5.97 लाख नए ग्राहकों ने पंजीकरण कराया है।
अधिकारियों ने कहा कि देशभर में खुदरा आउटलेट सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से संबंधित कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि समूचे देश में बंदरगाह संचालन सामान्य बना हुआ है और कहीं भी भीड़भाड़ की सूचना नहीं है।
विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए हुए है और उड़ान स्थिति में सुधार के चलते 28 फरवरी से अब तक लगभग 12.38 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत आए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद सरकार घरेलू एलपीजी, घरेलू पीएनजी और सीएनजी (परिवहन) के लिए 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।
वाणिज्यिक एलपीजी के लिए अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा फार्मा, इस्पात, ऑटोमोबाइल, बीज, कृषि आदि क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की आपूर्ति को दो और तीन मार्च औसत दैनिक आपूर्ति के आधार पर दोगुना किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने आपूर्ति और मांग दोनों पक्षों पर कई युक्तिकरण उपाय पहले ही लागू कर दिए हैं, जिनमें रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाना, शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन करना और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक करना, तथा आपूर्ति के लिए विभिन्न क्षेत्रों को प्राथमिकता देना शामिल है। एलपीजी की मांग पर दबाव कम करने के लिए मिट्टी का तेल (केरोसिन) और कोयला जैसे वैकल्पिक ईंधन उपलब्ध कराए गए हैं।
कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड और सिंगरेनी कोलियरिज कंपनी लिमिटेड को निर्देश दिया है कि वे छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं के बीच वितरण के लिए राज्यों को अतिरिक्त कोयला उपलब्ध कराएं।
राज्यों को घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने में सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि रसोई गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए पूरे देश में प्रवर्तन कार्रवाई जारी है। गुरुवार को पूरे देश में 2300 से अधिक छापे मारे गये।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप