लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दुनिया में हमें अवैध ठहराया जाता है, लेकिन भारत में नहीं
दुनिया में हमें अवैध ठहराया जाता है, लेकिन भारत में नहीं
एजेंसी    29 May 2026       Email   

                                          अमेरिका में घटती लोकप्रियता के बीच बोले नेतन्याहू

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक मंच पर अपनी घटती लोकप्रियता और आलोचनाओं का सामना कर रहे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के साथ अपने देश के रिश्तों को लेकर खूब सराहा है। गुरुवार को वेस्ट बैंक में एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, नेतन्याहू ने भारत नाम की एक बड़ी ताकत के साथ इजरायल के अनोखे रिश्ते के बारे में बात की और कहा कि मेरे सबसे अधिक फॉलोअर्स भारत में हैं।
वेस्ट बैंक में आयोजित कॉन्फ्रेंस के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि जहां दुनिया के कई हिस्सों में इजरायल को अपनी वैधता साबित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भारत में उसे ‘जबरदस्त और अटूट’ समर्थन हासिल है। नेतन्याहू ने कहा कि मुझे लगता है कि आबादी के लिहाज से इजरायल के सबसे ज्यादा प्रशंसक और फॉलोअर्स आज भारत में हैं। गौरतलब है कि इजरायली पीएम नेतन्याहू की यह टिप्पणी अमेरिकी जनता के बीच अपनी गिरती लोकप्रियता की खबरों के बीच आई है। अप्रैल में जारी प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे के मुताबिक, 60' अमेरिकी वयस्क इजरायल के बारे में नकारात्मक राय रखते हैं। पिछले साल यह आंकड़ा 53' था। आधे से अधिक अमेरिकी नेतन्याहू पर दुनिया के मामलों में सही काम करने का बहुत कम या बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, पिछले साल यह आंकड़ा 52' था। नेतन्याहू ने अपनी लोकप्रियता में आई गिरावट के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उसी इंटरव्यू में उन्होंने पाकिस्तान पर सोशल मीडिया बॉट फार्म का इस्तेमाल करके अमेरिकी जनता की राय में इजरायल-विरोधी भावना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू ने भारत में अपनी लोकप्रियता के बारे में प्रशंसा की हो। इससे पहले उन्होंने 2018 में अपनी पत्नी सारा के साथ नई दिल्ली की अपनी पिछली यात्रा को प्यार का उत्सव बताया था और दावा किया था कि भारतीयों के मन में इजरायल के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है।इस दौरान उन्होंने कहा था क भारत की आबादी 1.4 अरब है, और वहां इजरायल बहुत लोकप्रिय है। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर