लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड
पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड
एजेंसी    05 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली ... पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनकी कोचिंग से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद हुई है। वहीं खान सर का कहना है कि गोलीबारी सेल्फ डिफेंस में की गई थी। एफआईआर के बाद खान की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। इधर, लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर आईजी ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग चल रही है।
  पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं। हालांकि, खान सर ने कहा कि एफआईआर की जानकारी मुझे नहीं हैं। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। उनकी एजेंसी इस बात को देखेगी। दरअसल, 2 जून की रात पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस पहले ही दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और खान सर से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब पुलिस के बयान पर दर्ज एफआईआर में खान सर को नामजद आरोपी बनाया गया है। 
हमले वाले दिन खान सर ने पुलिस की जमकर तारीफ की थी। अब उन्होंने कहा कि पुलिस लेट पहुंची। गार्ड्स के फायरिंग वाले वीडियो पर खान सर ने कहा, मारपीट हो रही थी। मुझे पता था पुलिस को पहुंचने में समय लगेगा। पुलिस वहां उड़कर तो नहीं पहुंचती, इसलिए गार्ड्स ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की। इससे पहले खान सर का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो क्लासरूम में बच्चों को अपने कोचिंग पर हुए हमले के बारे में बता रहे हैं। वो सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बच्चों को बता रहे हैं कि जो कोचिंग के गार्ड को लेकर जा रहा है उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मुद्दे से भटकाया जा रहा है। 
खान सर ने ये भी कहा कि अगर खान ग्लोबल स्टडीज बंद हो गया तो अगले 6 महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच जाएगी। मेरा मकसद पैसा कमाना नहीं है। खान सर क्लासरूम में बच्चों को बता रहे हैं कि कोचिंग के गार्ड को बेरहमी से पीटा गया। 20-25 लोगों ने उसे सड़कों पर पीटा। वो क्लासरूम में फीस घटाने की भी बात कर रहे हैं। 






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी