लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

माफिया मिट्टी में मिल गए
माफिया मिट्टी में मिल गए
डेली न्यूज़ नेटवर्क    05 Jun 2026       Email   

लखनऊ/बलरामपुर ..... यूपी के बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने थारू बाहुल्य गैसड़ी क्षेत्र में 392 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राजनीतिक गलियारों में इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
इस मौके सीएम योगी ने विकास योजनाओं की चर्चा के साथ कानून-व्यवस्था और माफिया राज के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। अपने संबोधन में उन्होंने एक ओर उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर का उल्लेख किया तो दूसरी ओर माफिया, अपराध और परिवारवाद की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन इसलिए दिखाई दे रहा है, क्योंकि माफिया राज पर निर्णायक प्रहार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उत्तर प्रदेश की पहचान विकास या निवेश से नहीं, बल्कि अपराध और माफियाओं से जुड़कर की जाती थी। प्रदेश से बाहर जाने पर लोग उत्तर प्रदेश के नाम से ही दूरी बना लेते थे। बलरामपुर और आसपास के जिलों का नाम सुनकर भी लोगों के मन में भय का भाव पैदा हो जाता था। लेकिन, आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पहले जनता के वोटों के सहारे कुछ लोग इतने शक्तिशाली बन जाते थे कि सरकारी योजनाओं का धन हड़प लेते थे, गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर लेते थे और पूरे तंत्र को अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करते थे। ऐसे तत्व विकास के सबसे बड़े दुश्मन थे। सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया विकास का पैसा भी हजम करता था। गरीब की जमीन पर भी कब्जा करता था। आज उन्हीं माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है और वहां गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। जनता ने वर्षों तक ऐसे लोगों को ताकत दी, जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान तनाव और दंगों की घटनाएं आम बात थीं। गैसड़ी, बलरामपुर, उतरौला और पचपेड़वा जैसे क्षेत्रों में भी हालात चुनौतीपूर्ण रहते थे। लोगों को सुरक्षा का भरोसा नहीं था। लेकिन, आज प्रदेश के 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकासखंडों और हजारों ग्राम पंचायतों में शांति और कानून व्यवस्था का वातावरण दिखाई देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है। हम किसी को अनावश्यक छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, व्यापारी को धमकाएगा या अपराध करेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के जारी रहेगी। 






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी