लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में
यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में
एजेंसी    16 Dec 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स और पोषम पा पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित क्रिएटिव साझेदारी की पहली बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। पिछले हफ्ते, भारत की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी यशराज फिल्म्स ने पोशम पा पिक्चर्स के साथ एक रोमांचक क्रिएटिव पार्टनरशिप की घोषणा की। पोषम पा पिक्चर्स को भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे इनोवेटिव प्रोडक्शन हाउस में से एक माना जाता है।यह साझेदारी 2025 से थिएट्रिकल फिल्मों का निर्माण करेगी। यह कदम यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी की नई रणनीतिक सोच के तहत उठाया गया है। अक्षय यशराज फिल्म्स को प्रोडक्शन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से एक नया बिजनेस मॉडल विकसित कर रहे हैं। अक्षय का यह दूसरा प्रोडक्शन प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान खुराना, जिन्होंने हमेशा कंटेंट में इनोवेशन को अपनी पहचान बनाया है, इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक ऐसा रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी।पोशम पा पिक्चर्स के पार्टनर्स समीर सक्सेना, अमित गोलानी, बिस्वपति सरकार और सौरभ खन्ना ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कई प्रशंसित प्रोजेक्ट्स ‘काला पानी’और ‘मामला लीगल है’ बनाये हैं।







Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन