लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

चीन ने ताइवान को सैन्य सहायता देने को लेकर की अमेरिका की आलोचना
चीन ने ताइवान को सैन्य सहायता देने को लेकर की अमेरिका की आलोचना
एजेंसी    22 Dec 2024       Email   

बीजिंग।  चीन ने अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य सहायता प्रदान करने पर आपत्ति जतायी है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया कि चीन ताइवान को अमेरिकी सैन्य सहायता से बहुत असंतुष्ट है और उसने अमेरिका के समक्ष कड़ा प्रतिनिधित्व किया है। गौरलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को घोषणा की थी कि उन्होंने अमेरिकी हथियारों और सैन्य उपकरणों के भंडार से किसी विदेशी राज्य को सहायता आवंटित करने के राष्ट्रपति के अधिकार के तहत ताइवान को 5710 लाख डॉलर की सैन्य सहायता आवंटित की है।

मंत्रालय ने बयान में कहा गया, "अमेरिका ने एक बार फिर चीन के ताइवान क्षेत्र को सैन्य सहायता और हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह एक-चीन सिद्धांत और तीन चीन-अमेरिका संयुक्त विज्ञप्तियों, विशेष रूप से 1982 की 17 अगस्त की विज्ञप्ति का गंभीर उल्लंघन करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताइवान को अमेरिकी सैन्य सहायता ने चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों का गंभीर उल्लंघन किया है। मंत्रालय ने कहा, "यह निर्णय अमेरिकी नेताओं की "ताइवान स्वतंत्रता" का समर्थन नहीं करने की प्रतिबद्धता का गंभीर उल्लंघन है, और "ताइवान स्वतंत्रता" समर्थक अलगाववादी ताकतों को गंभीर रूप से गलत संकेत भेजता है। चीन इसकी कड़ी निंदा करता है और इसका कड़ा विरोध करता है तथा अमेरिका के समक्ष तुरंत गंभीर विरोध दर्ज कराता है।" बयान में कहा गया है कि ताइवान मुद्दे ने चीन के मूल हितों को प्रभावित किया है, और यह चीन-अमेरिका संबंधों में मुख्य लाल रेखा है, जिसे पार नहीं किया जा सकता है। मंत्रालय ने कहा, "ताइवान को हथियार देकर 'ताइवान स्वतंत्रता' में सहायता करना आग से खेलने जैसा है और इससे अमेरिका जल जाएगा। 






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर