लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
एजेंसी    19 Jul 2026       Email   

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय कुमार जैन के शीर्ष पद से इस्तीफे के बाद 20 जुलाई को कार्यभार संभालेंगे।
वर्ष 1999 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी श्री हिमालयन के पास भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी में 26 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह फरवरी 2024 से आईआरसीटीसी बोर्ड में पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और वर्तमान में पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचा, प्रशासन एवं राजभाषा सहित प्रमुख विभागों की देखरेख कर रहे हैं।
श्री हिमालयन एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला छात्र होने के लिए राष्ट्रपति के स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया था।
इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ, श्री हिमालयन निदेशक (पर्यटन और विपणन) के रूप में कार्य जारी रखते हुए आईआरसीटीसी के समग्र संचालन और रणनीतिक दिशा का नेतृत्व करेंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब रेलवे का यह सार्वजनिक उपक्रम पर्यटन, खानपान, डिजिटल सेवाओं और आतिथ्य सत्कार पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है, और नए नेतृत्व से कंपनी के विकास के अगले चरण को दिशा देने की उम्मीद है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर