लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वक्फ संशोधन अधिनियम विवाद: केंद्र सरकार ने कैविएट याचिका दायर की
वक्फ संशोधन अधिनियम विवाद: केंद्र सरकार ने कैविएट याचिका दायर की
एजेंसी    08 Apr 2025       Email   

नयी दिल्ली,... वक्फ संशोधन अधिनियम- 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के खिलाफ केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक कैविएट याचिका या चेतावनी दायर की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अदालत सरकार का पक्ष जाने बगैर सुनवाई से पहले कोई आदेश पारित न करे।

शीर्ष अदालत अगले सप्ताह वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर विचार कर सकता है।

कुछ वकीलों का अनुमान है कि इस मामले की सुनवाई 15 या 16 अप्रैल को हो सकती है।

याचिकाओं और न्यायाधीशों की संरचना का विवरण देने वाली सूची अभी शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की जानी है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा और फैयाज अहमद ने भी वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देते हुए याचिकाएं दायर की है। उन्होंने अपनी याचिकाओं में कहा है कि यह संशोधन मुस्लिम धार्मिक बंदोबस्त में बड़े पैमाने पर सरकारी हस्तक्षेप को बढ़ावा देता है।

शीर्ष अदालत के समक्ष सभी याचिकाकर्ताओं ने इस अधिनियम पर रोक लगाने की गुहार के साथ ही संशोधन को असंवैधानिक घोषित करने सहित अन्य प्रार्थनाएं भी की हैं।

संशोधन के खिलाफ अब तक शीर्ष अदालत में एक दर्जन से अधिक याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं।

शीर्ष अदालत ने सोमवार को कहा था कि वह वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उचित समय पर विचार करेगी।

इस मामले में शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले अन्य याचिकाकर्ताओं में कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तथा दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान शामिल हैं।

एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स, जमीयत उलमा-ए-हिंद, समस्त केरल जमीयतुल उलमा जैसे संगठन के अलावा एनजीओ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और राजनीतिक पार्टी डीएमके ने अपने उप महासचिव ए राजा के माध्यम से अपनी-अपनी याचिकाएं दायर की है।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी