लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
एजेंसी    14 Apr 2026       Email   

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार गया।
वर्ल्डलाइन की वार्षिक रिपोर्ट "इंडिया डिजिटल पेमेंट्स रिपोर्ट – ईयर 2025 इन रिव्यू" में कहा गया है कि अब देश में यूपीआई, कार्ड्स और भारत बिलपे जैसे भुगतान प्लेटफॉर्म एक-दूसरे के पूरक रूप में काम कर रहे हैं। इससे पूरी तरह डिजिटल और सातों दिन चौबीसों घंटे चलने वाली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई के जरिये साल 2025 में 228.5 अरब लेनदेन किये गये जो साल-दर-साल 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इन लेनदेन का कुल मूल्य 299.74 लाख करोड़ रुपये रहा। अब रोजाना होने वाले अधिकांश लेनदेन इसी प्लेटफॉर्म पर हो रहा है।
वर्ल्डलाइन के अनुसार, भारत धीरे-धीरे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन वाली अर्थव्यवस्था बन रहा है। छोटे-छोटे लेनदेन अब नकद की जगह डिजिटल माध्यमों से हो रहे हैं - चाहे वह स्थानीय दुकानों, परिवहन या रोजमर्रा की सेवाओं में हो। यह इस बात से स्पष्ट है कि यूपीआई लेनदेन का औसत मूल्य नौ प्रतिशत घटकर पिछले साल 1,314 रुपये रह गया। वहीं, दुकानदारों को खरीद के बदले भुगतान का औसत मूल्य घटकर 592 रुपये रहा गया है।
साथ ही यह भी तथ्य सामने आया है कि यूपीआई क्यूआर कोड की संख्या 15 प्रतिशत बढ़कर अब 73.14 करोड़ पर पहुंच गयी है। पीओएस टर्मिनल्स (दुकानों पर उपलब्ध मशीनों की संख्या) में भी 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इनकी संख्या 1.15 करोड़ तक पहुंच गयी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अब लोग कार्ड का ज्यादातर इस्तेमाल अधिक मूल्य और ऑनलाइन भुगतान के लिए करते हैं। पिछले साल क्रेडिट कार्ड से लेनदेन की संख्या 27 प्रतिशत बढ़कर 5.69 अरब पर पहुंच गयी। दूसरी तरफ, डेबिट कार्ड लेनदेन में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान का मूल्य 14.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
भारत बिलपे पर लेनदेन की संख्या साल 2025 में 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ तीन अरब पांच करोड़ हो गयी। इसके मूल्य में 93 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी और यह 14.84 लाख करोड़ रुपये रही। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षण संस्थानों के शुल्क, बीमा, ईएमआई और सब्सक्रिप्शन जैसी श्रेणियों में भुगतान बढ़ा है।
वर्ल्डलाइन इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश नरसिम्हन ने कहा, "देश का डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम अब एक नये परिपक्व चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां पैमाने के साथ संरचना भी विकसित हो रही है। यूपीआई, कार्ड्स और आवर्ती भुगतान प्लेटफॉर्म की स्पष्ट भूमिकाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे का समर्थन मिल रहा है।"






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप