लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वाराणसी की दालमंडी में 190 मकानों पर लाल निशान, खाली करने का आदेश – सड़क चौड़ी होगी
वाराणसी की दालमंडी में 190 मकानों पर लाल निशान, खाली करने का आदेश – सड़क चौड़ी होगी
Daily News Network    22 Jun 2025       Email   


वाराणसी: वाराणसी के दालमंडी इलाके में बड़ा बदलाव होने वाला है। सरकार वहां की पुरानी और संकरी सड़क को चौड़ा करने जा रही है। इसके लिए शनिवार को प्रशासन ने करीब 190 मकानों और 6 मस्जिदों पर लाल निशान लगाकर खाली करने की चेतावनी दी है।

ये काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शुरू हुआ है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम ने नापजोख करके मकानों पर निशान लगाए हैं और माइक से अनाउंसमेंट कर बताया है कि अब ये मकान हटाए जाएंगे।

इस सड़क को विश्वनाथ कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है। इसके लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए का बजट तय किया है, जिसमें से 2 करोड़ रुपए पहली किश्त के रूप में मिल चुके हैं।

प्रशासन ने कहा है कि जिसके पास कानूनी कागज होंगे, उसे मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन अब इन मकानों को जल्दी खाली करना होगा, वरना ज़बरदस्ती हटाया जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी