लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक कि मौत
विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक कि मौत
Daily News Network    23 Jun 2025       Email   


चुनार। कोतवाली क्षेत्र के चचेरी मोड़ गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में मृतक की मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार में चल रहा है।चचेरी मोड़ स्थित गोदाम के बगल में सुबह पूर्वाह्न करीब 11 बजे मृतक 24 वर्षीय अभिषेक पुत्र नंदू की बहन अन्नू छत पर कपड़ा डालने के लिए गई थी। जिस तार पर वह कपड़ा डाल रही थी उसमें करेंट प्रवाहित हो रहा था। जिसको बचाने के लिए पहले अन्नू की मां 50 वर्षीय फूलपत्ती गई वह करेंट की चपेट में आ गई। इसके बाद जब अभिषेक अपनी मां को बचाने के लिए गया और उन्होंने अपनी मां को तो बचा लिया, लेकिन वह करेंट की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर वालों में रोना पीटना मच गया।कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि विद्युत करेंट से युवक कि मौत हुई है।






Comments

अन्य खबरें

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर