लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के नए सीजन से पहले नाथद्वारा मंदिर में आशीर्वाद लेंगी स्मृति-एकता
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के नए सीजन से पहले नाथद्वारा मंदिर में आशीर्वाद लेंगी स्मृति-एकता
एजेंसी    25 Jul 2025       Email   

मुंबई, ..... स्मृति ईरानी और एकता कपूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन से पहले नाथद्वारा मंदिर में आशीर्वाद लेंगी।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीज़न अब टेलीविज़न पर लौटने को तैयार है और जैसे ही इसका प्रोमो आया, फैन्स की एक्साइटमेंट एकदम अलग ही लेवल पर पहुंच गई। तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी को देखकर लोगों की यादें ताज़ा हो गईं। प्रोमो में दिखा इमोशन और परिवार की जड़ से जुड़ी भावनाएं, शो की वापसी का माहौल बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी अब इसका जबरदस्त प्रमोशन शुरू हो चुका है और हर दिन इसके नए सीज़न को लेकर चर्चा और बढ़ रही है।
इसी के तहत अब शो से जुड़ी एक खास बात सामने आई है। 27 जुलाई को शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर और तुलसी यानी स्मृति ईरानी राजस्थान के उदयपुर के पास स्थित प्रसिद्ध नाथद्वारा मंदिर जाएंगी। शो की रिलीज़ से पहले मंदिर जाकर आशीर्वाद लेना, एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। नाथद्वारा मंदिर अपनी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, और वहां की ये यात्रा फैन्स के लिए भी एक इमोशनल मोमेंट हो सकती है।‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुका है।
साल 2000 में जब ये शो शुरू हुआ था, तो इसकी कहानियों, किरदारों और इमोशनल गहराई ने हर घर में जगह बना ली थी। अब जब ये वापसी कर रहा है, तो लोग न सिर्फ इसकी कहानी जानने को बेताब हैं, बल्कि अपनी प्यारी तुलसी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए भी दिल से जुड़ चुके हैं।
29 जुलाई को इस शो का नया सीज़न ऑन एयर होगा और फैन्स के दिलों की धड़कनें पहले से ही तेज़ हो चुकी हैं। इस बार की कहानी में जहां नया ट्विस्ट होगा, वहीं पुरानी यादों का तड़का भी पूरी तरह से बना रहेगा।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन