लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

रुपये में 44 पैसे की बड़ी गिरावट, 89 रुपये प्रति डॉलर के करीब
रुपये में 44 पैसे की बड़ी गिरावट, 89 रुपये प्रति डॉलर के करीब
एजेंसी    23 Sep 2025       Email   

मुंबई.... रुपये में मंगलवार को 44.25 पैसे की बड़ी गिरावट रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.73 रुपये का बोला गया।
यह भारतीय मुद्रा का ऐतिहासिक निचला स्तर है। बीच कारोबार में एक समय रुपया 88.8250 रुपये प्रति डॉलर तक उतर कर 89 रुपये प्रति डॉलर के काफी करीब पहुंच गया था।
पिछले कारोबारी दिवस पर 12.75 पैसे टूटकर रुपया 88.2875 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आज शुरू से ही इस पर दबाव रहा। यह 12.75 पैसे की गिरावट के साथ 88.4150 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका उच्चतम स्तर रहा। लगातार टूटता हुआ एक समय यह 88.8250 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय बाजार से पैसा निकालने से भारतीय मुद्रा दबाव में रही। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी से आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ गयी जिससे रुपया कमजोर हुआ।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप