लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मीज़ान जाफरी ने ‘फूल और कांटे’ आइकॉनिक सीन रिक्रियेट किया
मीज़ान जाफरी ने ‘फूल और कांटे’ आइकॉनिक सीन रिक्रियेट किया
एजेंसी    15 Oct 2025       Email   

मुंबई, ..... अभिनेता मीज़ान जाफरी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ का आइकॉनिक सीन रिक्रियेट किया है।
‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। इस बार सीक्वल में मीज़ान जाफरी भी नज़र आएंगे। उन्होंने फिल्म में अजय देवगन का ‘फूल और कांटे’ वाला आइकॉनिक स्प्लिट सीन दोहराया है। मीज़ान ने बताया,“अजय सर के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और सेट पर सबका बहुत सपोर्ट मिला। जब मैं कार पर स्प्लिट सीन कर रहा था, तब अजय सर खुद आए और मेरी हार्नेस पकड़कर मदद की।”
इस सीन को लेकर मीज़ान ने कहा,“मैं बहुत नर्वस था क्योंकि यह सीन सिर्फ अजय सर से जुड़ा है। लेकिन उन्होंने मुझे गाइड किया और मोटिवेट किया। यह सीन फिल्म में मेरी एंट्री का हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को पसंद आएगा।”
‘दे दे प्यार दे 2’ का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन और मीजान जाफरी के साथ रकुलप्रीत सिंह, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।






Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन