लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
एजेंसी    25 Oct 2025       Email   

मुंबई .... प्रसिद्ध हास्य कलाकार सतीश शाह का शनिवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। 'ये जो है जिंदगी' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' जैसे धारावाहिकों में दमदार अभिनय से मशहूर हुए श्री सतीश शाह किडनी संबंधी समस्याओं से ग्रसित थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
उनके मैनेजर रमेश ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि श्री शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है और उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा, "आज अपराह्न लगभग दो से 2.30 बजे के बीच श्री शाह का निधन हो गया। परिवार अभी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।"
श्री शाह ने 'मैं हूं ना, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'ओम शांति ओम' जैसी कई अन्य फिल्म में दमदार भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी है।
गुजरात के मांडवी में 25 जून 1951 में जन्मे सतीश रविलाल शाह ने जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल करने के बाद भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में शिक्षा ली। श्री शाह ने 250 से अधिक फिल्मों और कई टेलीविजन सीरियल में काम किया है। चार दशकों से भी ज्यादा लंबे करियर में शाह फिल्मों और टेलीविजन दोनों में अपनी यादगार भूमिकाओं के जरिए घर-घर में मशहूर हुए। साल 1983 में आई व्यंग्य फिल्म 'जाने भी दो यारो' में भूमिका निभाकर उन्हें खास पहचान मिली।
श्री शाह ने अपने करियर के दौरान 'हम साथ-साथ हैं', 'कल हो ना हो', 'कभी हां कभी ना', जैसी हिट फिल्मों में भी भूमिका निभायी है।






Comments

अन्य खबरें

मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई
मेथीटीकुर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन भक्त भावविभोरःआचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई

डीएनएन : अटवा,जिला-उन्नाव, के गांव मेथीटीकुर  में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन आचार्य हर्षित तिवारी  ने भगवान कृष्ण के जन्म और लीलाओं की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में