लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

‘भूल भुलैया 3
‘भूल भुलैया 3' के गाना ‘आमी जे तोमार 3.0’ में माधुरी और विद्या ने मचाया धमाल
एजेंसी    01 Nov 2025       Email   

मुंबई... ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया 3' के गाना ‘आमी जे तोमार 3.0’ में डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था।
कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 3' का गाना ‘आमी जे तोमार 3.0’ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन पर फिल्माया गया था। यह फिल्म एक नवंबर 2024 को रिलीज हुयी थी। ‘आमी जे तोमार 3.0’ गाना के जरिये माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ने जबरदस्त नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया था।
शक्ति, सौंदर्य और विरासत का नृत्य जब ‘आमी जे तोमार 3.0’ का जादुई दृश्य पर्दे पर उभरा, दर्शकों ने महसूस किया कि वे कुछ असाधारण देखने जा रहे हैं। शास्त्रीय नृत्य, सिनेमाई भव्यता और भावनात्मक गहराई का यह सम्मिश्रण फिल्म की आत्मा बन गई।
विद्या बालन ने अपने प्रतिष्ठित किरदार मंजुलिका के रूप में वही तीव्रता और रहस्य लौटाया, जिसने 2007 में उन्हें अमर बना दिया था। हालांकि इस फिल्म में उनके सामने थीं शालीनता, सौंदर्य और नियंत्रण की प्रतिमूर्ति माधुरी दीक्षित, जिनके हर भाव और हर कदम में उनकी वर्षों की साधना झलकती है। उनका यह प्रदर्शन सिर्फ नृत्य नहीं था, बल्कि कला और आत्मा के बीच, शक्ति और सौंदर्य के बीच एक गहन संवाद था। ऐसे में कैमरे ने जब दो अद्भुत कलाकारों के संगम और नजाकत से भरे नृत्य संगम को कैद किया तो हर फ्रेम दर्शकों की तालियों से गूंज उठा।
अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 'भूल भुलैया 3' जब अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है, तो ‘आमी जे तोमार 3.0’ गीत, बॉलीवुड के सबसे अविस्मरणीय गीतों में शामिल हो चुका है। ये वो गीत है जहां हिंदी सिनेमा की दो अभिनेत्रियों ने अपने दम पर प्रदर्शन, शालीनता और शक्ति को नई परिभाषा दी। यह सिर्फ उनका नृत्य नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा का काव्यात्मक और दिव्य स्वरूप है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप