लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

माघ मेले में सेना ने निभाई निशान यात्रा की परंपरा
माघ मेले में सेना ने निभाई निशान यात्रा की परंपरा
एजेंसी    27 Jan 2026       Email   

प्रयागराज .... माघ मेले के पावन अवसर पर प्रयागराज स्थित ओडी फोर्ट (ऑर्डनेंस डिपो फोर्ट) में सेना के जवानों और अधिकारियों ने वर्षों पुरानी परंपरा का भव्य निर्वहन किया।
इस अवसर पर सेना की ओर से ‘निशान यात्रा’ निकाली गई और गंगा तट पर विधिवत मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई। पूरे आयोजन का नेतृत्व कमांडेंट माहिम शर्मा ने किया।
कमांडेंट माहिम शर्मा ने बताया कि माघ माह में ओडी फोर्ट से गंगा तट तक निकाली जाने वाली यह पैदल यात्रा सेना की ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा है। जवान पूर्ण श्रद्धा के साथ संगम क्षेत्र में लेटे हुए हनुमान जी के समीप विशेष पूजा करते हैं। इस दौरान विभिन्न सब-डिपो और प्रशासनिक शाखाओं के कुल 13 निशान (ध्वज) शामिल किए गए, जिनका गंगा जल से पूजन कर शुद्धिकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि गंगा पूजन के बाद आगामी छह दिनों के भीतर अक्षयवट पर विशेष पूजा होगी, जहां पुराने निशानों के स्थान पर नए निशान स्थापित किए जाएंगे। ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ मंत्र के साथ कमांडेंट ने देश की सुरक्षा, शांति और समृद्धि की कामना की। माघ मेले में सेना द्वारा किया गया यह आयोजन आस्था, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संगम का प्रतीक माना जाता है।






Comments

अन्य खबरें

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा